Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

समझौता
◆◆◆◆◆
समझौता क्या है
बस! सामंजस्य का तरीका है,
समझौते निरुद्देश्य नहीं होते
होते हैं तो उसके कारण भी होते हैं,
बिना कारण भला
समझौते कहाँ होते?
कारण नहीं होंगे तो भला
समझौते कहाँ महत्व पाते।
समझौते होते नहीं
हमें करने पड़ते हैं,
समय, काल ,परिस्थिति के अनुरूप
ढलने ही पड़ते हैं।
समझौतों का भी अपना मजा है
इससे जो सुकून मिलता
उसका अहसास सबसे जुदा है ।
बस हम सबको चाहिए इतना
कि समझौते की गुँजाइश बनी रहे,
जो हमेशा को खोने का डर है
कम से कम समझौते से ही
उसे अपने पास रहने की
उम्मीद तो हमेशा बनी रहे।
◆ सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
© मौलिक, स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111727027
New bites

just for knowledge...

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now