Hindi Quote in Quotes by Kamal Bhansali

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शीर्षक: मंजिले प्यार की

प्यार एक खुशबू, हर दिल के गुलशन की
सदियों से बहने वाली सौगात, जिंदगी की

विश्वास के की ये बयार, जान है हर दिल की
अंत नहीं जिसका, वो ही है, मंजिले प्यार की

प्यार शब्द नहीं, न ही इसकी कोई, परिभाषा
ये धड़कनों की अमानत, जिसमें रहती आशा

नाजायज मकसदों की बूंदों से होती, इसे निराशा
धवल पंखुड़ी सी निहित सच्ची हो, इसकी भाषा

प्यार दिल के मिलन का, अजीब सा सेतु बनाता
भविष्य के सारे सपने, सदा अपने अंदर संजोता

नयनों से चयन करता, हर क्षण, उसी से समझाता
किसी बंधन में बंध, धीमें से, हर लब पर मुस्कराता

प्यार को खेल न समझें, खेलने से ही, ये घबराता
हक़ीक़त के पन्नो पर, अपने ही गीत लिख, गाता

प्यार रिश्तों की जान, हर रिश्ते में मधुमय, इठलाता
रिश्ता वही सही बताता, जो उसकी उष्णता बढ़ाता

दावा प्यार कभी नहीं करता, वो दिल में ही रहता
बाहर के प्रदर्शन से, पागल हो, इधर उधर भटकता

अंतर्मुखी ये फूल है, अंदर से ही, ज्यादा मुस्कराता
"कमल" प्यार से उगता तो "सूरजमुखी " सा दर्शाता
✍️ कमल भंसाली

Hindi Quotes by Kamal Bhansali : 111717128
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now