Hindi Quote in Poem by ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

विधा-कविता
विषय-विचारों का टकराव

आओ हम सब मिल संस्कार सजाएं,
विचारों का फैला मतभेद इसे मिटाएं।
आज इस समाज अलगाववाद बढ़ रहा,
वाणी का कड़वापन सब पर है चढ़ रहा,
कोई दूसरे को समझने का प्रयास ना करता
सदा अपने को ही सही वह है समझता।


आओ हम सब मिल संस्कार सजाएं,
विचारों का फैला मतभेद इसे मिटाएं।

नई बहू घर अपना छोड़ के ससुराल जब आती,
विचारों की उथल-पुथल का समंदर है वह पाती,
सासें कहें यह घर मेरा मेरा ही अधिकार,
बहू सोचे मैं आई इस घर मेरा भी है अधिकार,

आओ हम सब मिल संस्कार सजाएं,
विचारों का फैला मतभेद इसे मिटाएं।

अधिकारों की लड़ाई में संस्कार धूल खाते हैं,
शुरू होती है कलह विचार बहुत टकराते हैं,
इसी कलह में नित बच्चे जब हैं पलने लगते,
आपस में लड़ना ही संस्कार समझने लगते,

आओ हम सब मिल संस्कार सजाएं,
विचारों का फैला मतभेद इसे मिटाएं।

कर प्रयास विचारों के मतभेद से हम बचते जाएं,
एक दूसरे का मान विचारों का सम्मान देते जाएं,
रहें खुश और रखें खुश अपने परिवार को
अपने बच्चों को अवसाद से हम सदा बचाएं।।

आओ हम सब मिल संस्कार सजाएं,
विचारों का फैला मतभेद इसे मिटाएं।

स्वरचित
ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम

Hindi Poem by ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम : 111713466
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now