मेरे बूबू ने कुछ साल पहले एक बहुत सुंदर तालाब बनाया। उस तालाब तक पहुँचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। वह रोज एक जगह से होते हुए उस तालाब का निर्माण करने के लिए जाया करते थे। उस जगह से जाने में उन्हें काफी मुश्किल होती थी। पर धीरे-धीरे वह जगह एक रास्ते में बदल गई। किसी की मुश्किलें आने वाले लोगों के लिए रास्ता बन जाती हैं। ताकि वही मुश्किलें किसी दूसरे को ना हो।