Hindi Quote in Poem by Arun Kumar Dwivedi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कुछ किसान नेता बने दिल्ली के मेहमान ।
पानी बिजली इन्टरनेट दान करें सुल्तान ।।
कुछ अखबारी भूत की सेवा में रत लोग ।
आंदोलन के कारण काटैं छप्पन भोग ।।
टी.वी बहसी के लिए बढ़ा हुआ है रेट ।
ज्ञान धन ने इनका बढ़ा दिया है पेट ।
माइक लेकर कूदते पत्रकार से जीव ।
आंदोलन में जी उठे पहले थे निर्जीव।।
हरे रंग की पाग पर झपटैं जैसे बाज ।
एक हि बाइट दीजिए हमें आज महराज ।
जिनकी है बुद्धि प्रबल खींचि रहे वे माल ।
आंदोलन के आड़ में काटि रहे तर माल ।।
चारो खाने चित्त है अब अपनी सरकार ।
नहिं सूझै अब कैसे होई अपन उबार ।

Hindi Poem by Arun Kumar Dwivedi : 111663611
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now