वर्क फ्रॉम होम करते समय दिलनाज़ की चूड़ियों की खनखन और पायल की छन छन डेनियल का ध्यान भटका रही थी तो डेनियल गुस्से में बोला इतना शोर क्यों करती हो शांति से घर का काम करो ना
ये सुनते ही दिलनाज़ खिज्ज् गयी और आवेश में आके चूड़ियां और पायल उतार फेंकी
फिर जब ये बात डेनियल ने नोटिस की तो उसने कहा दिलनाज़ से कि ये चूड़ियां और पायल क्यों उतार दी ?
दिलनाज़ आग बबूला हो गयी और बोली कि तुम्ही ने तो कहा था कि शोर बहुत होता है और अब मैं करूँ तो करूँ क्या तुम्ही बताओ पहनूँ तो दिक्कत ना पहनूँ तो भी दिक्कत