Hindi Quote in Poem by Rama Sharma Manavi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

हम औरतें होती हैं दूब घास सी,
सूख जाती हैं संघर्ष तपन से,
जी उठती हैं थोड़ी खुशी के ही फुहार से,
अपनों के लिए अथक प्रयासरत,
हरसंभव प्रयत्न उनके सुकून के लिए,
खुद के लिए बिल्कुल बेपरवाह।
उपाधि गृहलक्ष्मी, फिर भी वंचित,
पूजा की थाली में महत्वपूर्ण,
जरा सा सर उठाते ही स्व स्वप्न, कद,
विचरने वालों को भाने वाली,
उद्यान में बढ़ती दूब सी
काट दी जाती हैं,
क्योंकि हम औरतें होती हैं दूब घास सी।

******

Hindi Poem by Rama Sharma Manavi : 111641768
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now