बातें तो सबसे होती है,
पर जिसकी बातें दिल को छू जाए ऐसा कोई नही ।
जान-पहचान बहतो के साथ है,
पर जो ज़िन्दगी भर साथ निभाये ऐसा कोई नही ।
मुलाकाते सबसे होती है,
पर जिसके मिलने से मन नाच उठे ऐसा कोई नही ।
मुजे समझने वाले लोग शायद बहोत है,
पर जो मेरी नादानियों को भी समज कर अपना ले ऐसा कोई नही ।
नकली मुस्कान हर ऐरे-गेरे इंसान के लिए निकलती है,
पर मेरे बिना कुछ कहे मेरी उदासी पहचान ले ऐसा कोई नही ।
राहों में मिलते हर शक्श से हाथ मिलाते है,
पर जो उम्र भर के लिए मेरा हाथ थाम ले ऐसा कोई नही ।
यूँ तो दिल धड़कता ही रहता है,
पर जिसको देखके धड़कने धड़कना भूल जाए ऐसा कोई नही ।
~ Ruchita Gabani