हज़ार परेशानियां दे जाना
पर तुम लौट के मत आना।
गर मुझसे पहले ओ है तो
तुम मेरी जान भी ले जाना
पर तुम लौट के मत आना।
इतना छुपा के कहां रखूं
दिल के अरमान ले जाना
पर तुम लौट के मत आना।
गर चाहो की मैं सुकूं से रहूं
मत यादों के दिये जलाना
पर तुम लौट के मत आना।
"दरिया"