Hindi Quote in Poem by Divyansh Nawal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

समय क्या होता है? कैसा होता है?
ना कोई समझा है, ना कोई जाना है।
परन्तु एक बात जो सबने मानी है,
समय होता बड़ा बलवान है।
समय ना आस्तिक है,
समय ना नास्तिक है,
परन्तु सबकी आस्था इससे है,
आखिर सबसे बलवान जो है।
समय सबसे बलवान जरूर है,
परन्तु शिष्ठ है, घमंडी नहीं।
रुका कभी किसी के लिए नहीं,
परन्तु चला सबको साथ लेकर है।
समय ने सबको चेताया है,
समय ने सबको समझाया है।
जिसने इसकी चेतवानी समझी,
वो ही हमेशा खुश रहा है।

Hindi Poem by Divyansh Nawal : 111572939
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now