ये ज़िंदगी एक नदी की तरह है
वो यूँही चलती रहती है
हम आज है कल नही है
पर दुनिया यूँही आगे बढ़ती है
कल कोई और नगमे लिखेंगे
कल कोई और इसे गुनगुनाएगें
आज तू है कल कोई और होगा
वक्त कहाँ किसीके लिए रुकता है
बहते पानी की तरह हम भी जाएंगे
कल कोई और इस जहां में आएगा
ये जिंदगी एक नदी की तरह है
वो यूँही चलती रहती है