Hindi Quote in Poem by Bhumika Vyas

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

😳
ये मास्कों,ये ग्लब्ज़ों,ये दुपट्टों की दुनिया,...

ये सेनिटाइजर मांगती हथेलियों की दुनिया ,...

ये एस्ट्रोनॉट वाली पोशाकों की दुनिया,...

ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है,...

ये लॉकडाउन अगर खुल भी जाए तो क्या है।...

यह 2 फुट की दूरी,परहेज़ो की मजबूरी,...

हाथ मिलाने के बंधन, डिस्टेंसिंग जरूरी,...

ये थाली का बैंगन या हिरन की कस्तूरी...

ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?....

ये लॉकडाउन अगर खुल भी जाए तो क्या है ?...

ना चूड़ी, न घड़ियाँ, न कंगन-अंगूठी,...

हर शय में कोरोना, हरेक चीज़ झूठी ,...

छूटे सोलह सिंगार,लिपस्टिक तक छूटी,...

ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?...

ये लॉकडाउन अगर खुल भी जाए तो क्या है?...

ना गोलगप्पे की रेहड़ी, न टिक्की के ठेले,...

न बर्गर,न मोमोज, न भटूरे के छल्ले, ...

न किट्टी,न गॉसिप,न सेल्फी, न मेले ,...

ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?...

ये लॉकडाउन अगर खुल भी जाए तो क्या है?...

Hindi Poem by Bhumika Vyas : 111485282
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now