#उन्नति
गर चाहो उन्नति जीवन में
कर स्वीकार चुनोती मन में
ख्वाव देखते जाओ।
जब मंजिल कठिन लगे तब भी
जब मुश्किल डगर लगे तब भी
बाधाओं से मत घबराओ
ख्वाव देखते जाओ।
खुद पर विश्वास रखो पूरा
काम न कोई छोड़ो अधूरा
अपनी मेहनत हिम्मत के बल पर
ख़्वावों को पूरा कर जाओ
ख्वाव देखते जाओ।