प्रेम पत्र
प्रेम की डगर
खतरों से खाली नही।
प्रेम है मगर
खतरों से खाली नही।
दिल लग जाये तुझसे
और,दिमाग रहे स्थिर
यह मुम्किन नही।
प्रेम पत्र लिख दु
अभी यह ,तुझे
यह मुश्किल नहीं।
और प्रीत कर ले तू,मुझसे
यह आसान तो नही।
लब मिल जाए तुमसे
ऐसा समय नही।
पर पढ़ ले येह तू पत्र पूरा
यह तो असंभव नही।
दिल की बाते लिख दू पूरी
ऐसी प्रतिभा नही।
पर न समझे तू मुझको
ऐसा दीवाना भी नही ।