दूर का सफ़र है,मुश्किल तेरी डगर है,
रास्तों की तो खबर है,पर खुद से ही बेखबर है।
माना कि रास्तों पर तेरे, कांटों का पहर है,
गर ले संघर्ष को,फिर खुशियों की लहर है।
ना करना तू किसी से कुछ पाने की उम्मीदें,
झूठे,फरेबी और मतलबियों का ये शहर है।
दूर का सफ़र है मुश्किल तेरी डगर है।
रास्तों की तो खबर है, पर खुद से बेखबर है।