#पासवर्ड
नन्हे से शब्द में छिपे कितने अर्थ घनघोर ,
मिल जाए किसीको तो मच जाए शोर |
छिपाया जाता है हरेक रिश्ते से ये ,
संदेहों से भरा रहता कुछ किस्सों में ये |
क्या महिमा है तेरी पासवर्ड ,क्या बात है तेरी ,
किसीका जानने के लिए पासवर्ड,
सी.आई.डी ,लगाते देखे हैं चकफेरी !!
संभलो जी ऐसे न छिपाओ ,
ऐसा क्या है जिसे तुम गँवाओ !!