समझ लो ज़िन्दगी वो गाड़ी है
जिसमें रिवर्स गीयर नहीं है
उसे अतीत में हम नहीं ले जा सकते
नदी झरने भी उलटे रास्ते नहीं चलते
उनके पथ टेढ़े मेंढ़े हों , बाधाएं हों हजार
अंत में सागर में जा मिलते हैं जरूर
तुम भी जिंदगी में आगे बढ़े चलो
गिरना भी पड़े तो खुद ही उठते चलो
धीरे धीरे ही सही मंजिल मिलेगी जरूर
#अतीत