Hindi Quote in Story by Kishanlal Sharma

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुहाग
श्रेया के पति सीतेश को गुटखे का शौक था।रातदिन उसके मुह मे गुटखा भरा रहता।इस शौक की वजह से उसे कैंसर हो गया।
इलाज के लिए लाखों रुपये चाहिए थे।जब जमापूँजी खत्म हो गई,तब श्रेया ने रिश्तेदारो परिचितों से मदद मॉगी।एक दो तैयार हुए,लेकिन मदद के बदले वे श्रेया को पा लेना चाहते थे।सुहाग की सलामती के लिए न चाहते हुए भी उसे समझोता करना पडा।
अपने को दाव पर लगाकर,श्रेया अपना सुहाग बचाने मे सफल हो गई।
ठीक होने पर पति बोला",मेरे इलाज मे लाखो रुपए लगे होगे।इतना पैसा कहॉ से आया?"
"छोडो।तुम ठीक हो गये औऱ कया चाहिए"
पर पति नही माना औऱ उसे सच बताना पडा।
"बदचलन--नीच--कुलटा
जिस पति की जान बचाने के लिए श्रेया ने खुद को बेच डाला था,उस पति ने जान बच जाने पर उसे त्याग दिया था।

Hindi Story by Kishanlal Sharma : 111332608
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now