🌹🌹🌹🌹🌹
*जय हो प्रभु.... 🌹*
इतनी ऊँचाई न देना प्रभु
कि धरती पराई लगने लगे
इतनी....
खुशियाँ इतनी भी न देना
कि दुःख पर किसी के
हंसी आने लगे,
नहीं चाहिए ऐसी शक्ति जिसका
निर्बल पर प्रयोग करूँ
नहीं चाहिए ऐसा भाव
कि किसी को देख
जल-जल मरूँ,
ऐसा ज्ञान मुझे न देना,
अभिमान जिसका होने लगे,
ऐसी चतुराई भी न देना
जो लोगों को छलने लगे
*🌹 जय श्री कृष्ण*
🌹🌹🌹