Hindi Quote in Story by Rajesh Maheshwari

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उपचार या उपकार

डा. वरूण साहनी एक प्रसिद्ध दंतचिकित्सक है एवं वे एलायंस क्लब इंटरनेशनल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में नागरिको के हितार्थ होने वाले चिकित्सा षिविरों में अपनी निशुल्क सेवाएँ प्रदान करते है। वे अपने जीवन का प्रेरणादायक संस्मरण बताते हुए कहते है कि कुछ वर्ष पहले एक ग्रामीण महिला उनके पास इलाज हेतु आयी थी। उसने बताया कि चिकित्सक सरकारी हास्पिटल में उसे भर्ती करने में हीला हवाली कर रहे थे। वह दूसरे दंत चिकित्सकों के पास अपने इलाज हेतु गयी तब उन्होंने उसके मुँह में कैंसर की संभावना बताकर इलाज में दो से तीन लाख रू. खर्च होने का अनुमान बताया। वह एक गरीब महिला थी और उसकी आर्थिक स्थिति के अनुरूप वह इतना भारी भरकम खर्च नही वहन कर सकती थी। यह कहते हुए उसकी आँखों में आँसू आ गये और उसने रूंधे गले से कहा कि आपको मैंने गांव में सेवाएँ देते हुये देखा है और मैं बहुत उम्मीद से आपके पास आयी हूँ।
उसकी बातें सुनकर मैं भावुक हो गया एवं उसका इलाज निशुल्क करने का मन में निश्चय कर लिया। मैंने बहुत सावधानी पूर्वक उसके मुख का परीक्षण किया एवं उसे आपरेशन करवाने की सलाह दी। मैंने उसे आश्वस्त किया कि वह बिल्कुल ठीक हो जायेगी। उसकी सहमति के बाद मैंने अपने कुछ मित्र चिकित्सकों को बुलाकर उसकी सर्जरी संपन्न की जिससे उसे काफी आराम हुआ। उसे एक सप्ताह तक अस्पताल में रखा गया और इसके उपरांत उसे घर जाने की इजाजत दे दी गई।
अस्पताल से विदा होते समय उसने सभी चिकित्सकों को बहुत आशीष एवं दुआयें दी। उसे जब पता हुआ कि उसकी निशुल्क चिकित्सा संपन्न हुई है तब उसकी आँखों में जो कृतज्ञता का भाव था वह आज भी मैं नही भूल सकता हूँ। मैं आज के युवा चिकित्सकों को यही सलाह देता हूँ कि हम मरीज के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करते हुये जरूरतमंद, गरीबों का उपचार निशुल्क करने का मन में भाव रखे इससे ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहेगी।

Hindi Story by Rajesh Maheshwari : 111269463
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now