सरकार जल्दी ही पैदल चलने वालों के लिए नए नियम –कानून घोषित करने वाली है –एक प्रारूप-
१-आप सड़क पर फूटपाथ पर ,बाएं नहीं चल रहे थे एक हज़ार फाइन
२-आप सड़क पर बातें कर रहे थे –दो हज़ार फाइन
3-आप सड़क पर मोबाइल लेकर चल रहे थे एक हज़ार फाइन
4-आप सड़क पर अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ मटक रहे थे पांच हज़ार फाइन
5-आप ने सडक ज़ेबरा क्रासिंग से पा र नहीं की दो हज़ार फाइन
6-आप ने लाल बत्ती जम्प की पांच हज़ार फाइन
७-आप पत्नी डाट के बाद भी लहरा कर चल रहे थे आपको लॉकअप में शट अप होना पड़ेगा.
8-आपके पास नगर निगम का सड़क पर चलने का लाइंसेस नहीं है ,दो हज़ार फाइन
९-आप जनपथ के बजाय राज पथ पर चल रहे थे आप को अगली सरकार बनने तक की सजा
नागरिक इन सजाओं से बचने केलिए घरों में ही रहे तो बेहतर