जिंदगी का संघर्ष आपको जीने की ताकत देगा। मुख में मुस्कान बिखेरेगा। जीवन की संतुष्टि के लिए मेहनत और संघर्ष सबसे आवश्यक होते हैं। आप कुछ भी कर लें, बिना संघर्ष के आपके जीवन की नैय्या को किनारा नहीं मिलने वाला। जब जीवन का सबसे मूल्यवान सच संघर्ष ही है तो हममें से हर किसी को इससे बचने की कोशिश नहीं करना चाहिए।
रात नहीं ख्वाब बदलता है,मंजिल नहीं कारवाँ बदलता है,जज्बा रखो जीतने का क्यूंकि,किस्मत बदले न बदले ,
पर वक्त जरुर बदलता है ।