खुद को इतना भी मत बचाया कर ,
बारिशें हो तो भीग जाया कर ।
चाँद लाकर कोई नहीं देगा , अपने चेहरे से जगमगाया कर | |
दर्द हीरा है , दर्द मोती है ,
दर्द आँखों से मत बहाया कर
काम ले कुछ हसीन होंठोसे , बातों - बातों में मुस्कुराया कर ।
धूप मायूस लौट जाती है , छत पे किसी बहाने आया कर |
कौन कहता है दिल मिलाने को
कम - से - कम हाथ तो मिलाया कर
#Shivan