दर्द से दोस्ती हमने की तो न थी
इस तरह ज़िन्दगी हमने जी तो न थी
हमने चाहा न था ग़मज़दा से रहें
हमने चाहा न था दिल की बातें करें
वक़्त से दोस्ती हमने की तो न थी
इस तरह ज़िन्दगी हमने जी तो न थी
मेरे दिल की भी तो उलझनें कम न थीं
कोई दिल के क़रीब था नहीं हमनशीं
आहों से दोस्ती हमने की तो न थी
इस तरह ज़िन्दगी हमने जी तो न थी
दो क़दम पर मेरे थीं बहारें बिछी
दो क़दम पर मेरी ख़्वाहिशें थीं सजी
ख़्वाब से दोस्ती हमने की तो न थी
इस तरह ज़िन्दगी हमने जी तो न थी
दर्द से दोस्ती हमने की तो न थी
इस तरह ज़िन्दगी हमने जी तो न थी ।