Gujarati Quote in Quotes by Pragnesh Ladani

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Gujarati daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Good Morning ?
ऐ "सुख" तू कहाँ मिलता है
क्या तेरा कोई स्थायी पता है
क्यों बन बैठा है अन्जाना
आखिर क्या है तेरा ठिकाना।
कहाँ कहाँ ढूंढा तुझको
पर तू न कहीं मिला मुझको
ढूंढा ऊँचे मकानों में
बड़ी बड़ी दुकानों में
स्वादिस्ट पकवानों में
चोटी के धनवानों में
वो भी तुझको ढूंढ रहे थे
बल्कि मुझको ही पूछ रहे थे
क्या आपको कुछ पता है
ये सुख आखिर कहाँ रहता है?
मेरे पास तो "दुःख" का पता था
जो सुबह शाम अक्सर मिलता था
परेशान होके रपट लिखवाई
पर ये कोशिश भी काम न आई
उम्र अब ढलान पे है
हौसले थकान पे है
हाँ उसकी तस्वीर है मेरे पास
अब भी बची हुई है आस
मैं भी हार नही मानूंगी
सुख के रहस्य को जानूंगी
बचपन में मिला करता था
मेरे साथ रहा करता था
पर जबसे मैं बड़ी हो गयी
मेरा सुख मुझसे जुदा हो गया।
मैं फिर भी नही हुई हताश
जारी रखी उसकी तलाश
एक दिन जब आवाज ये आई
क्या मुझको ढूंढ रही है बेटी
मैं तेरे अन्दर छुपा हुआ हूँ
तेरे ही घर में बसा हुआ हूँ
मेरा नही है कुछ भी "मोल"
सिक्कों में मुझको न तोल
मैं बच्चों की मुस्कानों में हूँ
हारमोनियम की तानों में हूँ
पती के साथ चाय पीने में
"परिवार" के संग जीने में
माँ बाप के आशीर्वाद में
रसोई घर के पकवानो में
बच्चों की सफलता में हूँ
माँ की निश्छल ममता में हूँ
हर पल तेरे संग रहता हूँ
और अक्सर तुझसे कहता हूँ
मैं तो हूँ बस एक "अहसास"
बंद कर दे तु मेरी तलाश
जो मिला उसी में कर "संतोष"
आज को जी ले कल की न सोच
कल के लिए आज को न खोना
मेरे लिए कभी दुखी न होना ?????
सभी मित्रो को समर्पित?

Gujarati Quotes by Pragnesh Ladani : 111218572
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now