Hindi Quote in Song by Kuber Mishra

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कब मिला है जिन्दगी में हार से अच्छा सबक
फाड़कर पत्थर का सीना जो बना देती सड़क
जीत में भी हार है और हार में भी जीत है
पड़ गले जश्न ए जवानी पल गये विपरीत है

हार से कुछ सीख ले लो हार से तौबा करो
हार से विचलित जवानी लक्ष्य से सौदा करो
बिघ्न टिक पाता है कब मानव के दम के सामने
वायु क्षिति जल भू अनल बेबस हैं खम के सामने

जीत उन्मादी नहीं नैतिक विजय का गीत है
पतझरी पत्ते उड़ाती प्रकृति का संगीत है

कुबेर मिश्रा
https://www.amazon.com/gp/f.html?C=1HL79HXAM79C4&M=urn:rtn:msg:201905011542135166c2cda6a741659f116d1cd1c0p0na&R=2VD37YY45Q29O&T=C&U=https://www.amazon.com/-/e/B07R81FCJ4?ref_=pe_1724030_132998070&H=RMEDMEHKB8TW8MEQQ5BPAPEMDAMA&ref_=pe_1724030_132998070

Hindi Song by Kuber Mishra : 111216975
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now