Hindi Quote in Shayri by Rahul Shayar

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

क्या आज उन से अपनी मुलाक़ात हो गई

सहरा पे जैसे टूट के बरसात हो गई ,


वीरान बस्तियों में मिरा दिन हुआ तमाम

सुनसान जंगलों में मुझे रात हो गई ,


करती है यूँ भी बात मोहब्बत कभी कभी

नज़रें मिलीं न होंट हिले बात हो गई ,


ज़ालिम ज़माना हम को अगर दे गया शिकस्त

बाज़ी मोहब्बतों की अगर मात हो गई ,


हम को निगल सकें ये अँधेरों में दम कहाँ

जब चाँदनी से अपनी मुलाक़ात हो गई ,


बाज़ार जाना आज सफल हो गया मिरा

बरसों के बा'द उन से मुलाक़ात हो गई

Hindi Shayri by Rahul Shayar : 111214033
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now