"क्रिकेट "। " गेंद और बल्ला"
गेंद और बल्ले की ,आज बैठक हुई,
समझाने के बाद भी , गर्मागर्मी हुईं,
बल्ला जोश में आकर बोला,
आज तेरी पिटाई होगी,
फिर से आजा मैदान में,
आज बल्ले की बारी हुईं,
यह सुनकर गेंद बोला,
आयेगा योर्कर तो,
तेरा डिस्को डान्स होगा,
बल्ले को छकाकर ,
क्लिन बोल्ड होगा,
गुस्से में बल्ला चला,
योर्कर को मिडविकेट की ओर खेला,
अगली गेंद पर छक्का जड़ा,
गेंद को ज्यादा punish किया,
गेंद ने अपना रुख बदला,
लेग स्पिन को गुगली में बदला,
बल्ले को छकाकर ,
क्लिन बोल्ड किया,
गेंद और बल्ले का खेल देखो,
वर्ल्ड कप का लुत्फ उठाओ,
@ कौशिक दवे