तुझे याद करके,तुझे भूल जाना
मुमकिन नहीं, ये वादा निभाना |
प्यार तुमसे मैंने किया है
इजहार प्यार का मैंने किया है |
तुमने किए थे लाखों बहाने
किये झूठे वादे ये दिल जाने |
तेरी हर अदा पे मैं मर जाता
प्यार में खुद को भूल जाता |
जीवन मे तेरे कभी फर्क नहीं पड़ा
मैंने तो लम्होँसे किया है झगड़ा |
दिए हर वादे को मैंने पूरा किया
ऐसा कभी कहा तूने पाया |
तू क्या जाने प्यार होता है क्या
दिल मे किसीको बसना होता है क्या |
तेरी बातों पे मैं न यकीन कर लू
तेरा दिल माने, मैं ना उसकी मानु |
इसी बात को मैं दोहराता हु
प्यार करता था,प्यार करता हु|
प्यार का वादा मैंने किया था
पर भूलनेके वादे को नकारता हु |