यहाँ खुदा की सब पर हर हमेशा होती रहमत है,
महफ़िल में सभी क्या मेरी इस बात से सहमत है।
महफ़िल में तेरी होगा सबको शोहरत का गुमान,
तुमको भी अपनी खूबसूरती पर बड़ी अज़मत है।
नाम और शोहरत से कोई वास्ता नही मेरा आज,
फिर भी यहाँ तेरे हुस्न का दीदार मेरी किस्मत है।
मैं तुमसे प्यार तो बेइंतहा करता हूँ करता रहूंगा,
ज़ुबान पर नाम नही लेता क्योकिं डर-ए-अस्मत है।
राज़-ए-वफ़ा की बात करते करते तू भी बदल गयी,
तुमने भी "पागल" पर लगाई बेवफाई की तोहमत है।
✍?"पागल"✍?
रहमत - दया / महेरबानी
सहमत - रज़ामंदी / एकमत / साथ
शोहरत - ख्याति / प्रसिद्धि
गुमान - अभिमान / घमंड
अज़मत - बड़ाई / गौरव
वास्ता - संबंध / लगाव / नाता
किस्मत - तक़दीर / नशीब
बेइंतहा - जिसकी कोई हद या सीमा नही / अनहद
डर-ए-अस्मत - इज़्ज़त का डर / आबरू की चिंता
राज़-ए-वफ़ा - राज़दार / साथ देने वाला
तोहमत - झूठा आरोप