#KAVYOTSAVA 2

तुम्हे सम्पूर्णता में
पाने के लिए,
मैं भी सम्पूर्ण होना चाहती हूँ.
पूरी राधा,
पूरी मीरा,
पूरी याज्ञसैनी,
और एक चुटकी
रुक्मिणी होना चाहती हूँ.
जैसे तुम हो,
पूरे कान्हा,
पूरे गिरधर गोपाल,
पूरे मधुसूदन
और एक चुटकी
द्वारिकाधीश.

#कृष्ण

Hindi Poem by Meenakshi Dikshit : 111165660

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now