#moralstories
शास्त्रों में , स्कूल की किताबों में , कहानियों में लिखा बहुत बार पढ़ा
" झूठ बोलना पाप है "
" लालच करना पाप है "
वो यूँ ही नहीं लिखा .क्योंकि उसके परिणाम काफी नुकसानदायक होते aaj उसी पर एक हास्य कहानी एक और है ... पूरा पढ़िए ..शर्तिया इतना कभी पहले हँसे नहीं होंगे
एक मोहल्ले में तीन काले कुत्तें रहते थे , तीनो में पूरी unity थी ..इसलिए क्या मजाल कि कोई न्य कुत्ता उनके मोहल्ले में घुस भी पाए .. मोहल्ला खाते पीते लोगों का था इसलिए हर रोज़ खूब माल मिलता था ... कुत्तों की ऐश थी
एक बार उन्होंने पडोस के मोहल्ले में शादी के शामियाने लगे देखे तो planning बनाई aaj शादी का माल खाया जाये ..i रात बढ़िया माल खायेंगे इसलिए पूरी दोपहर भूखे रहे ..रात होते ही पहुंच गये विवाह स्थल के बाहर
खाने की जुगाड़ में, योजना बनानी शुरू की
तीनो एक साथ जायेंगे तो भगा दिए इसलिए
एक पहले जायेगा जब वो खा कर लौटेगा तब दूसरा जायेगा फिर तीसरा
एक ने हिम्मत दिखाई...
पिछवाड़े के गेट से घुस गया..अन्दर..!
हलवाई ने देखा.. फिर क्या था..
डंडा उठा के ? ?लगा धोने...?
पिट-पिटा के जब वो बापस पंहुचा..तो !
दोनों ने पूछा : खा आये..?
(सोचा सच बोलूगा तो बड़ी बेज्जती हो जायेगी )
No.1 कुत्ता : हाँ भाई खा आया,बड़े भले लोग हैं...वो खुद ही खिला रहे हैं....."क्या दम से खिलाया है !!!
सुन कर No. 2 में भी हिम्मत आ गई..,
भागा टेंट की तरफ...निर्भीक घुस गया अंदर...
हलवाई ने देखा.. साला इतने डंडे खाने के बाद भी फिर आ गया (काला होने के कारण..हलवाई कनफ्यूज)
हलवाई ने खौलते पानी से जग भरा...और नेहला दिया
बाहर No.3 ने पूछा : तुम भी खा आये...?
No. 2 : कुछ मत पूछो भाई....! गर्मा-गरम दे रहे हैं !
No. 3 तो लार टपकता, स्पीड में भागा...और घुस गया..
हलवाई ने देखा.. साला इतने डंडे खाने के बाद, खौलते पानी से नहाने के बाद भी, फिर आ गया (काला होने के कारण..हलवाई कनफ्यूज)
हलवाई बोला : गेट लगा दो, घेर लो चारो तरफ से....
और.... ? ?जमकर धोया..?
जैसे-तैसे जान बचा के बेहाल पंहुचा ।
दोनों ने पूछा : खा आये..?
No.3 कुत्ता : हाँ भाई खा आया, बड़े भले लोग हैं...तबियत से खिलाया....! अरे वो तो आने ही नहीं दे रहे थे..!! ??