क्या मै जीवित हूं?
या बस जीवित होने का नाटक कर रहा हूं,
क्या मै भूखा हूं?
या बस खाने का नाटक कर रहा हूं,
क्या मै लड़ रहा हूं?
या बस लड़ने का नाटक कर रहा हूं,
क्या मै “मै” हूं?
या बस होने नाटक कर रहा हूं,
कौन देगा इन सवालों का जवाब,
क्या वो मै हूं?
या उसका भी मै नाटक कर रहा हूं।
माजरा क्या है?
-Krishna Katyayan 2019