गुड़िया सी नाजुक परियाँ होती है बेटियाँ,
बहोत चंचल बहोत मासूम होती है बेटियाँ,
मुस्कुराते हुवे दो घर रौशन करती है बेटियाँ,
रोते हुए बिलकुल नहीं भाती है बेटियाँ,
किस्मत तेज होती उनको होती है बेटियाँ,
हर बाप की किस्मत में कहाँ होती है बेटियाँ,
बाबुल की लाडली गुड़िया होती है बेटियाँ,
बिदा होती है तब बहोत रुलाती है बेटियाँ,
कहता है "पागल" दुआ में मांगो सिर्फ बेटियाँ,
खुदा जब खुश होता है तब आती है बेटियाँ।
✍?"पागल"✍?