मेरी प्यारी माँ,
तुम जानती हो मैं अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाती पर आज मैं बताना चाहती हूँ कि मैं दिल हूँ तो तुम धड़कन हो, मेरी साँसों के लिए जरुरी हवा हो तुम.तुम्हारे बिना इस दुनिया में मेरा कोई अस्तित्व नहीं है.कैसे तुम बिनकहे मेरी हर जरुरत हर बात समझ जाती हो, कैसे मुझे गुस्सा आने पर तुम खाना खिलाने लगती हो.तुमने कॉलेज में पढ़ाते हुए भी घर और हम बच्चों को इतनी शिद्दत से संवारा है कि आज हमसब कामयाबी के शिखर पर हैं.एक अंश भी तुम जैसा बन पाई तो ज़िन्दगी सार्थक हो जाएगी मेरी.हर जनम में तुम्हे भगवान से अपने लिए मांग लिया है मैंने.तुम हमेशा स्वस्थ रहो और तुम्हे मेरी उमर भी लग जाये यही कामना है मेरी.
तुम्हारी प्यारी
संज्ञा