किताब

किताब की दुनिया तुम हो हे मां शारदे।
किताब की अधिष्ठात्री देवी तुम हो हे मां शारदे।
किताब पर अधिकार तेरा होता है हे मां शारदे।
किताब में सार हो हे मां शारदे।
किताब में तेरा वास होता है हे मां शारदे।
किताब की जननी तुम हो हे मां शारदे।
किताब से जानकारी लेकर लिखने का वरदान दो
हे मां शारदे।
किताब से तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
किताब से तेरी वंदना करें हे मां शारदे।
किताब तुम्हें चढ़ाएं हे मां शारदे।
किताब का विमोचन करें हे मां शारदे।
किताब पढ़कर बन जाएं विद्वान् हे मां शारदे।
किताब का संग्रह बनाएं हे मां शारदे।
किताब को आशीष दो हे मां शारदे।
किताब को पढ़ने का अवसर प्रदान करो
हे मां शारदे।
किताब तेरे हाथों पे शोभते है हे मां शारदे।
सद्बुद्धि दे हे मां शारदे।
विमल मति दे हे मां शारदे।
अज्ञान तिमिर हर लो हे मां शारदे।
बुद्धि को हाजिर जवाब बना दे हे मां शारदे।
किताब में तेरी महिमा गान करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां शारदे।
तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम हे मां शारदे।
भूल चूक माफ करो हे मां शारदे।
शरणागति करो हे मां शारदे।
जय जय मां शारदे।

-Anita Sinha

Hindi Religious by Anita Sinha : 111926880

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now