Hindi Quote in Religious by Anita Sinha

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां सरस्वती वंदना।

कलम की अधिष्ठात्री देवी तुम हो
हे मां शारदे। कलम से तेरी पूजा करें
हे मां शारदे। कलम पर विराजती तुम हो
हे मां शारदे। कलम को चलाती तुम हो
हे मां शारदे। कलम पर तेरा ही अधिकार
होता है हे मां शारदे। कलम तेरे हाथों पे शोभते है हे मां शारदे। कलम की स्वामिनी तुम हो हे मां शारदे। कलम पकड़ कर लिखा
दे हे मां शारदे। कलम से तेरी वंदना करें हे मां शारदे। क़लम में तेरा वास होता है हे मां शारदे। कलम का संसार तुम हो हे मां शारदे। कलम को आशीर्वाद दो हे मां शारदे।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां शारदे।
तेरे चरणों में जयकारे लगाएं हे मां शारदे।
विमल मति दे हे मां शारदे। तमस हरो
हे मां शारदे। कुमति निवार दो हे मां शारदे।
फल फूल और प्रसाद चढ़ाएं हे मां शारदे।
धूप दीप और आरती करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम मां शारदे।
भूल चूक माफ करो हे मां शारदे।
जय जय मां शारदे।

-Anita Sinha

Hindi Religious by Anita Sinha : 111926574
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now