नव नूतन
नव हर्षोल्लास है
नव चेतन
नव कोपल, पलाश है ।।
दिल दिल में हर्ष है
भगवा का उत्कर्ष है
नौ दिन नौ याम है
माँ मंगला का वरदान है ।।
झूमा सारा गगन है
नव वर्ष का आगमन है
सजी रंगोली हर द्वार है
दिपक लौ में प्यार है ।।
हरी भरी टहनियां है
नव वर्ष की दुल्हनिया है,
चूं चूं की हर ओर आवाज है
प्रकृति में क्या ताल -क्या साज है।
-Anant Dhish Aman