Hindi Quote in Religious by Anita Sinha

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां सरस्वती वंदना।
संगीत की अभिव्यक्ति दे हे मां शारदे।
संगीत सीखने की शक्ति दे हे मां शारदे।
संगीत को विस्तार में झंकार दे हे मां शारदे।
संगीत की अधिष्ठात्री देवी तुम हो
हे मां शारदे।
संगीत में मिठास हो हे मां शारदे।
संगीत में जीने की आस हो हे मां शारदे।
संगीत में झंकार दे हे मां शारदे।
संगीत में सुर लय और ताल दे
हे मां शारदे।
संगीत और कला को जीवंत करो
हे मां शारदे।
संगीत को तार दो हे मां शारदे।
संगीत का आधार तुम हो हे मां शारदे।
संगीत का संसार तुम हो हे मां शारदे।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां शारदे।
तेरे चरणों में जयकारे लगाएं हे मां शारदे।
विमल मति दे हे मां शारदे।
तमस हरो हे मां शारदे।
कुमति निवार दो हे मां शारदे।
सद्बुद्धि दे हे मां शारदे।
फल फूल और प्रसाद चढ़ाएं हे मां शारदे।
धूप दीप और आरती करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम
हे मां शारदे।
भूल चूक माफ करो हे मां शारदे।
जय जय हे मां शारदे।

-Anita Sinha

Hindi Religious by Anita Sinha : 111920777
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now