Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*दोहा-सृजन हेतु शब्द--*
*विधान,जहाज,पलक,संदूक,मरुथल*

1 विधान
विधि का यही विधान है, करते जैसा कर्म।
प्रतिफल वैसा ही मिले, जाना हमने मर्म।।

2 जहाज
जीवन एक जहाज है, सुखद लगे उस पार।
सद्कर्मों की नदी में, फँसें नहीं मझधार।।

3 पलक
पलक पाँवड़े बिछ गए, राम-लला के द्वार।
दर्शन के व्याकुल नयन, पहुँच रहे दरबार।।

4 संदूक
पाँच सदी पश्चात यह, आया शुभ दिन आज।
न्यौछावर संदूक हैं, दिखा राम का काज।।

5 मरुथल
नदियों का गठजोड़ यह, दिशा दिखाता नेक।
मरुथल में अब हरितमा, उचित कदम है एक।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111916284
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now