Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*दोहा-सृजन हेतु शब्द--*

*करवाचौथ, चाँद, व्रत, सुहाग, दीर्घायु*

1 करवाचौथ
नेह प्रीत की डोर का,उत्सव करवाचौथ।
पति-पत्नी के बीच में, बँधे प्रेम की कौथ।।

2 चाँद
चाँद देखती पतिव्रता, छलनी से उस पार।
माँग रही वरदान वह, जीवन हो गुलजार।।

3 व्रत
व्रत का बड़ा महत्त्व है, तन-मन रहता चंग।
उपवासों से शुद्धता, दिल में भरे उमंग।।

4 सुहाग
हर नारी है चाहती, पाए अमर सुहाग ।
मंगलमय की कल्पना, मिल-जुल गाए राग।।

5 दीर्घायु
करें चरण स्पर्श हम, मात-पिता गुरु तात ।
दीर्घायु आशीर्वचन, फलीभूत दिन-रात।।

मात-पिता गुरु तात के, करें चरण इस्पर्श।
दीर्घायु आशीष से, उच्च मिलेगा अर्श।।

सदा रहें दीर्घायु पति, रखती हैं उपवास।
जनम-जनम का साथ हो, यह वर माँगें खास।।

मनोजकुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111902874
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now