Quotes by Soni shakya in Bitesapp read free

Soni shakya

Soni shakya Matrubharti Verified

@sonishakya18273gmail.com308865
(81.4k)

गम झड़ते रहे दिल मे हरदम, पतझड़ की तरह..!
प्यार फिर भी पलता रहा, नए पत्तों की उम्मीद की तरह..!!
- Soni shakya

जानती हूं तू मेरे मुकद्दर में नहीं,
फिर भी ये दिल तुझे चाहने से बाज नहीं आता..
तकलीफ तो बस इस एक हकीकत से है कि,
यह जानते हुए भी तेरा ख्याल दिल से नहीं जाता..
- Soni shakya

Read More

एक तेरा मेरा किस्सा है जो,
युं ही शाम की तरह ढल जाएगा..!
तु भी खामोश ,मैं भी खामोश,
और ये इश्क यु ही दफनाया जाएगा..!!
- Soni shakya

Read More

तेरे जाने के बाद..
सर तो अब भी झुक जाता है मंदिर देखकर..
पर दिल कुछ नहीं मांगता अब हाथ जोड़कर..
- Soni shakya

आंखों का‌ क्या है, बहाना ढूंढ ही लेती है..!
दिल में दर्द हो तो, ज़रा सी बात पर रो देती है..!!
- Soni shakya

अश्क भी पी लिए हैं सब, चुप रहते रहते..
खामोश हो गए लब, शिकायत करते-करते..
खुद से बिछड़ गई हूं, खुद में रहते रहते..
बेदर्द सी हो गई हूं, दर्द सहते सहते..
जाने कब बुझ जाए, लो जिंदगी की जलते जलते..
- Soni shakya

Read More

कांटो की औकात ही क्या जो चुभन देते मुझे..!
वो तो एक फूल था जो ताउम्र का दर्द दे गया..!!
- Soni shakya

एक वहम ऐसा भी--
बीज वफा का बोया है तो, फल भी वफा ही देगा..
दुनिया चाहे लाख दीमक बने, दरख़्त फिर भी खड़ा रहेगा..!!
- Soni shakya

Read More

अधुरा इश्क, अधुरे ख्वाब,अधुरी सी कहानी है..!
तुम होकर भी साथ नहीं हो कैसी ये जिंदगानी है..!!
- Soni shakya

ऐ जिंदगी--
अभी तो लबों ने शिकवे छोड़ें है..!
एक दिन--
इंतजार भी छोड़ देंगे..!!
- Soni shakya