Hindi Quote in Poem by किरन झा मिश्री

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

विषय - मेहनत,जीत
दिनांक -20/08/2023

कठिन परिश्रम से अपनी,
एक सफल मुकाम को पाना है।
असफलता कई बार मिले चाहें,
पर हिम्मत को नहीं डिगाना है।।

जीत की राह में कई व्यवधान आयेंगे,
पर हार कभी भी नहीं मानना है।
हर एक हार से कुछ न कुछ सीखकर,
जीत की राह का मार्ग जानना है।।

कुछ अपने ही लोग लगे होते हराने में,
नीचे गिराने से बाज नहीं आयेंगे।
असफलता पर हंसी उड़ाकर,
मनोबल आपका सदा गिरायेंगे।।

सुनो सबकी,करो अपने मन की,
ये बात मन में ठान लेना है।
अच्छी बुरी दोनों बातों को समझकर,
कुछ न कुछ ज्ञान उससे निकाल लेना है।।

लगन और जी तोड़ मेहनत से,
जिस दिन अपनी मंजिल पाते हैं।
नीचे गिराने,हंसी उड़ाने वाले लोग,
आपके सामने नतमस्तक हो जाते है।।

किरन झा (मिश्री)
ग्वालियर मध्य प्रदेश

-किरन झा मिश्री

Hindi Poem by किरन झा मिश्री : 111891757
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now