Hindi Quote in Thank You by Umakant

Thank You quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जानिए जंगल के राजा शेर का कौन सा होता है पसंदीदा मांस? एक टाइम में कितना खा सकता है
जंगल के राजा शेर को तो सभी जानते हैं... पर क्या आप जानते हैं कि शेर का पसंदीदा मांस कौन सा है और शेर एक टाइम में कितने किलो मांस खा सकता है.
By: ABP Live
Updated at: Fri, March 10,2023, 6:04 pm (IST)
जानिए जंगल के राजा शेर का कौन सा होता है पसंदीदा मांस? एक टाइम में कितना खा सकता है
शेर कितना मांस खाता है ( Image Source : Getty )
Share:


Lion: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और जब यह जंगल का राजा है तो खाना भी बहुत खाता होगा, ऐसा कई लोग मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक शेर 1 दिन में कितना खा सकता है या 1 दिन में कितना मांस खा सकता है? आइए आपको बताते हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, यह पता चला है कि शेर एक बार भोजन करने के बाद कई दिनों तक बिना खाए रह सकता है. शेर औसतन अपने शरीर के वजन का 4-6% तक खाना खाते हैं. कभी कभी यह अपने वजन से ज्यादा भी खाना पसंद करते हैं. अगर शेर को शिकार करना होता है तो 1 दिन में यह बहुत ज्यादा खाना खाता है. आपको बता दें कि शेर 1 दिन में 7 किलो मीट खा सकता है.

कितना मांस खाता है जंगल का राजा शेर?
भारत में चिड़ियाघर के जानवरों पर शोध के अनुसार, 1 दिन में 1 शेर या बाघ 10 से 14 किलो मांस खाते हैं. वहीं अगर दूसरे जानवरों की बात करें तो तेंदुआ इनसे थोड़ा कम मांस यानी 4 से 5 किलो खा सकता है. वहीं गर्मियों के मौसम में खाने में 20 परसेंट की कमी देखी जा सकती है. शेर हर उस जानवर को खा सकता है जिसका वह आसानी से शिकार कर सकता है. हालांकि, ज्यादातर शेर के शिकार में भैंस, जेबरा, जिराफ और हिरन शामिल होते हैं. अवसर मिलने पर शेर बड़े जानवरो का भी शिकार कर लेते हैं. शेर प्रतिदिन 70 से 75 फीसदी मांस खाता है. वहीं कभी-कभी इनको फल खाते हुए भी देखा जा सकता है. लेकिन बहुत ही कम मामलो में शेर कभी कभी मगरमच्छ का शिकार भी कर सकता है .


शेर के बारे में कुछ रोचक बातें
1- शेर एक मांसाहारी जानवर (Carnivorous Animals) है फिर भी इन्हें मैदानी घास में रहना ज्यादा पसंद होता है.
2- मांस खाने के बाद शेर लगातार कई घंटों तक सोते हैं.
3- माना जाता है कि शेर हमेशा झुंड में शिकार करते हैं और शेरनियां सबसे ज्यादा शिकार करती हैं.
4- सबसे ज्यादा शेर भारत में ही पाए जाते हैं.
5- शेर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है.

यह भी पढ़ें : हैंडपंप का पानी सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का कारण

Hindi Thank You by Umakant : 111886995
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now