Hindi Quote in Poem by Anita Sinha

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां सरस्वती वंदना।
किताब लिखने का वरदान दे हे मां शारदे।
किताब लिखने के तरीके बता दे हे मां शारदे।
किताब से तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
किताब से प्रेरित होकर लिखने का वरदान दे हे मां शारदे।
किताब तेरे हाथों पे शोभते है हे मां शारदे।
किताब में तेरा वास होता है हे मां शारदे।
किताब की अधिष्ठात्री देवी तुम हो हे मां शारदे।
किताब का विमोचन करें यही वरदान दो हे मां शारदे।
किताब में सार दो हे मां शारदे।
तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां शारदे।
विमल मति दे हे मां शारदे।
तमस हरो हे मां शारदे।
कुमति निवार दो हे मां शारदे।
सद्बुद्धि दे हे मां शारदे।
कृपा करो हे मां शारदे।
फल फूल और प्रसाद चढ़ाएं हे मां शारदे।
धूप दीप और आरती करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम मां शारदे।
भूल चूक माफ करो हे मां शारदे।
जय जय मां शारदे।
अधम आकिंचन्य दासी अनिता को शरण में ले लो हे मां शारदे।
तेरे चरणों से लगा लो हे मां शारदे।
जय जय मां शारदे।

-Anita Sinha

Hindi Poem by Anita Sinha : 111886774
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now