Hindi Quote in Religious by Tunisha Sahu

Religious quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार हरेली (हरियाली) की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

जय छत्तीसगढ़ महतारी।

आइए जानते हैं क्या हैं ये हरेली का त्यौहार?

हरेली हमारे छत्तीसगढ़ का सबसे पहले मनाए जाने वाला त्यौहार हैं। इस दिन हमारे छत्तीसगढ़ के किसान भाई लोग धान की फसल अच्छा बने रहें और बारिश का पानी खेती में साथ दे। आज के दिन किसान लोग अपने अपने हल और गौ माता को धोकर उनकी पूजा अर्चना करते, और गांव की सुख समृद्धि की कामना करते।

इस दिन गांव का वैध पूरे गांव को बांध देता हैं ताकि सभी लोग निरोग रहे और किसी भी प्रकार की विपत्ति का सामना न करना पड़े। आज ही के दिन गौ माता को गेंहू आटे का गोली (लोंदी) खिलाया जाता हैं। गांव के चरवाहे भी इस दिन नीम की डाली को घर की चौखट में लगा देते हैं। ताकि घर पर किसी की बुरी नज़र न लगे। त्यौहार के दिन पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहता हैं। बच्चे लोग बांस की लकड़ी से गेड़ी बनाकर खेलते हैं। आज के दिन घरों घर गेहूं आटे का मीठी चिला (बोबरा चिला) बनाते हैं, और एक दूसरे के घर सप्रेम से पहुंचाया जाता हैं।

जय जवान जय किसान।

Hindi Religious by Tunisha Sahu : 111886402
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now