Hindi Quote in Poem by Manoj kumar shukla

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*दोहा सृजन हेतु शब्द--*
*अक्षत, अक्षर, अंकुर, अंजन, अधीर*

1 अक्षत
रोली-अक्षत का तिलक, लगा रहे प्रभु-शीश।
सुख वैभव बरसे सदा, कृपा करें जगदीश।।

2 अक्षर
सरस्वती आराधना, मंदिर अक्षर धाम।
ज्ञानार्जन की साधना, ज्ञानी करें प्रणाम।।

3 अंकुर
अंकुर निकसे धरा से, दिया जगत को ज्ञान।
यही हमारी मातु है, करें सभी गुणगान ।।

4 अंजन
आँखों में अंजन लगा, चली पिया के देश।
सपनों की दुनिया दिखे, बुला रहा परिवेश।।

5 अधीर
मानव हुआ अधीर अब, रामराज्य की आस।
दौर-विसंगति का बढ़ा, चुभी गले में फाँस ।।

मनोज कुमार शुक्ल " मनोज "
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Hindi Poem by Manoj kumar shukla : 111832198
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now