Hindi Quote in Good Evening by Arjuna Bunty

Good Evening quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

♦️छठ पूजा जरूरी है!!!

🚩ये छठ पूजा जरूरी है धर्म के लिए नहीं, अपितु...;

👉ये छठ जरूरी है हम-आप सभी के लिए जो अपनी जड़ो से कट रहे हैं।उन बेटों के लिए जिनके घर आने का ये बहाना है।

👉ये छठ जरूरी है,उस माँ के लिए जिन्हें अपनी संतान को देखे महीनों हो जाते हैं।उस परिवार के लिए जो टुकडों में बँट गया है।

👉ये छठ जरूरी है, उस नई पौध के लिए जिन्हें नहीं पता कि दो कमरों से बड़ा भी एक घर होता है।उनके लिए जिन्होंने नदियों को सिर्फ किताबों में ही देखा है।

👉ये छठ जरूरी है, उस परंपरा को जिन्दा रखने के लिए जो समानता की वकालत करता है। जो बताता है कि बिना पुरोहित भी पूजा हो सकती है।

👉ये छठ जरूरी है,जो सिर्फ उगते सूरज को ही नहीं डूबते सूरज को भी प्रणाम करना सिखाता है।

👉ये छठ जरूरी है, गागर, निम्बू और सुथनी जैसे फलों को जिन्दा रखने के लिए।

👉ये छठ जरूरी है,सूप और दउरा को बनाने वाले के लिए, ये बताने के लिए कि,इस समाज में उनका भी महत्व है।

👉ये छठ जरूरी है, उन दंभी पुरुषों के लिए जो नारी को कमजोर समझते हैं।

👉ये छठ जरूरी है, बेहद जरूरी बिहार के योगदान और बिहारियों के सम्मान के लिए, सांस्कृतिक विरासत और आस्था को बनाये रखने के लिए।
परिवार तथा समाज में एकता एवं एकरूपता के लिए।

🚩जय छठी मैया🙏

महान पर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

सौजन्य social media..

Hindi Good Evening by Arjuna Bunty : 111611484
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now