जागो जागो भारत की संतानों
चीन की कुटिल चाल को
अब तो तुम पहचानो
कोरोना रूपी दानव के बल पर
इसने विश्व विध्वंस की ठानी हैं
मचाकर चारों ओर तबाही
अपना बाजार खोल बैठा है आतातायी
करके अपने उद्योगों का विस्तार
करना चाहता है, एकछत्र
विश्व पर ये राज।
भारतीय एकता की शक्ति को
नहीं अभी तक इसने पहचाना है
इसकी ईट से ईट बजा देंगे हम
मर जाएंगे चाहे भूखे लेकिन
चीनी उत्पाद नहीं खरीदेंगे हम।
आओ मिलकर यह शपथ उठाएं
चीनी उत्पादों का कर बहिष्कार
स्वदेशी को हम अपना आएंगे
राष्ट्र के पुनरुद्धार में हम
अपनी भागीदारी निभाएंगे।
सरोज ✍️