Quotes by DrAnamika in Bitesapp read free

DrAnamika

DrAnamika Matrubharti Verified

@rsinha9090gmailcom
(147.2k)

सेवानिवृत्ति का नया सवेरा
बुजुर्गों के लिए
----
आज सफ़र का एक पड़ाव पूरा हुआ,
जीवन का एक सुंदर अध्याय पूरा हुआ।
वर्षों की मेहनत, समर्पण और विश्वास,
आज बन गए हैं यादों का मधुर प्रकाश।
सुबह की भाग-दौड़ अब थम सी गई,
ज़िम्मेदारियों की डगर भी कम सी गई।
पर जीवन की राह अभी कहाँ रुकी है,
हर नई सुबह में एक नई खुशी है।
कार्यालय की बातें, साथी और मुस्कान,
रहेंगी सदा दिल में बनकर पहचान।
हर पल की मेहनत, हर दिन का सम्मान,
बन गया जीवन का सबसे सुंदर वरदान।
अब समय है अपने सपनों को जीने का,
परिवार संग हर पल मुस्कुराने का।
अधूरी इच्छाओं को पंख लगाने का,
और हर दिन को उत्सव बनाने का।
रिटायरमेंट अंत नहीं, नई शुरुआत है,
जीवन की सबसे प्यारी सौगात है।
ईश्वर करे हर दिन सुखमय और मंगलमय हो,
हर पल आनंद, स्वास्थ्य और प्रेम से उज्ज्वल हो।
नई राहों पर आपका हर कदम शुभ हो,
जीवन का हर आने वाला कल और भी सुंदर हो।
मेरी कलम से--
--डॉ अनामिका--

Read More

उसने जब भी जहर उगला मेरे खिलाफ ही उगला
उस जहर को कभी पीकर देख तो लिया होता
उसका असर कहाँ कहाँ और कहाँ तक होता है डॉ अनामिका

Read More
epost thumb

मनुष्य दीवारों का नहीं विचारों का कैदी होता है इन्हीं विचारों के कारण वह अच्छे रिश्ते खो देता है

epost thumb

समंदर तूफ़ान से लड़कर जीवन को बचा रहा
अकस्मात की विपदा साहिल को भटका रहा.
#डॉ_अनामिका #हिंदी_का_विस्तार #हिंदी_का_विकास #हिंदी_पंक्तियाँ #बज्म़ #जय_द्वारकाधीश

Read More
epost thumb

तू मिले तो वक़्त रुक सा जाता है,
तेरे बिना हर पल सज़ा सा लगता है।
ये इश्क़ भी अजीब खेल है यार,
हंसते हुए दिल भी रो जाता है।
डॉ असमिया

Read More
epost thumb

तेरी आँखों में जब भी अपना अक्स देखा
महसूस हुआ कि इश्क़ भी साँस लेता है.
डॉअनामिका

epost thumb

संकट मे साथ देने का दावा करने वाले लोग संकट की घड़ी में सबसे पहले साथ छोड गए
--डॉ अनामिका--

epost thumb

समाज में सबसे काबिल और कामयाब इंसान को लोग पागल और मूर्ख इसलिए घोषित करतें हैं क्योंकि वो उस मकाम तक पहुँच नहीं सकते.
#डॉ_अनामिका #अनामिकाअनाम
#हिंदी_का_विस्तार #हिंदी_पंक्तियाँ

Read More
epost thumb

जब भी मुझे कोई जख्म़ नया मिला
समझ गई पुराने जख़्मों का मुआवजा़ मिला.
#डॉ_अनामिका #हिंदी_का_विस्तार #हिंदी_काव्य #हिंदी_पंक्तियाँ #शायरी #शेर #मातृभारती

Read More
epost thumb

जब मैं कहीं ना मिलूं
समझना मैं शब्दों खो गयी हूँ
दबे पाँव जाकर ...
दराजों से किताबें बटोर लायी हूँ..
#डॉ_रीना_अनामिका #हिंदी_काव्य

Read More
epost thumb